Balod Newsटॉप न्यूज़युवा

होली छोड़ गौमाता की सेवा : होली के दिन गौमाता को बचाने के लिए लगा दी जी जान, आखिरकार थम गई सांस, और फिर

 

बालोद।

एक तरफ जहां पूरा देश कल होली के जश्न में डूबा हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ बालोद नगर के गौ सेवक होली त्यौहार को छोड़ गौमाता की सेवा में लगे रहे। यह केवल होली की ही बात नहीं बल्कि कभी भी गौ माता की सेवा की बात सामने आती है तो बालोद नगर के गौ सेवक हमेशा तैयार रहते हैं चाहे दिन हो या फिर आधी रात को भी गाय की सेवा करने के लिए निकल पड़ते हैं।

दरअलस बालोद नगर के रामदेव चौंक में बीमार गौ माता की सूचना शुभम जैन ने गौ सेवको को दी। जहां पर एक गाय बीमार होने के कारण तड़प रही थी। जिसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से गाय को बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन अंत मे गाय की सांस थम गई। जिसके बाद गौ सेवकों ने जेसीबी के जरिये गड्ढा खोदकर पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान विशेष तौर पर अजय यादव, राधेश्याम नेताम, अरधो राम साहू , प्रकाश कुलदीप ,शुभम जैन ,सत्यम चंद्राकर , अक्कू साहू , विशाल माधवानी, नरेंद्र जोशी और आशीष यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
×

Powered by WhatsApp Chat

×