राजनीति

एक माह बाद गुरुर नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष नियुक्त, जाने कौन बना अध्यक्ष

बालोद।
आखिरकार 1 माह बाद गुरुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय की ओर से वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद महिमा भूपेंद्र साहू को नियुक्त कर दिया गया। जिसके बाद महिमा भूपेंद्र साहू के समर्थको गुरुर नगर में जमकर नारे लगाए और आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाईयां बांटी और खुशी जाहिर की।

दरअसल एक माह पहले गुरुर नगर पंचायत के तत्कालीन अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए गुरुर नगर के 13 पार्षदों ने आवेदन किया था आवेदन के बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान हुआ जिसमें टिकेश्वर साहू के पक्ष में महज 5 वोट ही मिले तो वही अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट मिले इस तरह अविश्वास प्रस्ताव सफल रहा और टिकेश्वर साहू अपनी कुर्सी बचाने में नाकामयाब रही।

विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने दी बधाई

महिमा भूपेंद्र साहू को गुरुर नगर पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद महिमा भूपेंद्र साहू ने कहा कि पार्टी के नियमानुसार और निर्देशानुसार वह हमेशा काम करेगी। गुरुर नगर की जनता के हित के लिए वह हमेशा आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और जनता के हितों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को गुरुर नगर की प्रत्येक जनता तक पहुंचाने का कार्य वह करेंगी।

कांग्रेस पार्टी ने किया था निष्कासित

बता दें कि टिकेश्वर साहू की कार्यप्रणाली पार्टी के मंशानुरूप विपरीत थी। जिसके चलते पार्टी के पार्षदों और पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी थी। तत्कालीन अध्यक्ष की इस कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आलाकमान के पास उसकी शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
×

Powered by WhatsApp Chat

×