Balod NewsCG NewsChhattisgarhगौ रक्षायुवा

गौ सेवा के क्षेत्र में दिल्ली में सम्मानित होंगे बालोद के 2 गौ सेवक, रवानगी पर भी हुआ सम्मान

बालोद। राजधानी दिल्ली में गौ रक्षा के क्षेत्र में होने वाले सम्मान समारोह में सम्मिलित होने बालोद से दो गौ सेवक निकले हैं इस अवसर पर गौ रक्षा अभियान समूह जिला बालोद के सभी सदस्यों ने पुष्पमाला से स्वागत किया और बालोद से नांदगांव स्टेशन तक पहुंचाने भी आए।जैसे ही रेलवे स्टेशन पहुंचे तो नांदगांव के साथियों ने भी पुष्पमालाओ से आवभगत किया। ऐसा दृश्य देखकर मन प्रफुल्लित हो गया है। इस दौरान चंद्रशेखर तिवारी विवेक पाटीदार, धर्मेंद्र आहूजा,आशीष यादव,विशाल माधवानी,कुलदीप सांखी,अर्जुन सांखी , गौ रक्षा अभियान समूह जिला बालोद के समस्त साथी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि गौ तस्करी रोकने सहित गौ सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने पर नई दिल्ली में बालोद के 2 गौ सेवक, गौ रक्षा अभियान समूह बालोद ( छत्तीसगढ़ ) के अजय यादव व नरेंद्र जोशी का सम्मान होगा। पहली बार कोई गौ सेवा संगठन भारत की राजधानी दिल्ली में सम्मानित होगी। बालोद ज़िले में गौ रक्षा अभियान समूह निरंतर गौ माता को बचाने के प्रयास में लगी रहती है। चाहे वो गौ तस्करी हो या गौ के चोटिल होने में , चाहे गर्मी के मौसम में सभी जानवरो के लिए पानी की व्यवस्था करने में , चाहे समाज सेवा में , गौ रक्षा अभियान समूह के दो बड़े पदाधिकारी को दिल्ली के पुरवर एचीवर्स फाउंडेशन ने सम्मान के लिए दिल्ली बुलाया गया है। अजय व नरेंद्र की टीम लगातार तस्करों की धरपकड़ और उनके मंसूबों को नाकाम करने में सफलता प्राप्त कर रही है। छत्तीसगढ़ में एक सच्चे गौ सेवक के रूप में कुशल मिशाल क़ायम कर चुकी है। इसी लिए उन्हे दिल्ली में सम्मान मिल रहा है। 7 मई को यह सम्मान दिल्ली में होना है । जिसमे दोनों पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

16 वा राष्ट्रीय अवार्ड कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन

नई दिल्ली में 16 वा राष्ट्रीय अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। जो कि पूरवर अचीवर्स फाउंडेशन दिल्ली और इंप्रूवमेंट वूमेंस फोरम इंडिया के द्वारा आयोजित है। जहां गौ रक्षा अभियान समूह जिला बालोद को राष्ट्र गौरव अवार्ड दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
×

Powered by WhatsApp Chat

×